औरैया: मोहल्ला तिलक नगर में मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर मिस्त्री घायल, अस्पताल में भर्ती
औरैया जनपद में एक युवक काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया। ग्राम जलोखर निवासी दीपक पुत्र धीरज पाल मिस्त्री का काम करते हैं और वह मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह छत से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद सा