शाहजहांपुर: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर।चार खंभा और गर्रा फाटक के बीच शनिवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची राजघाट चौकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल परिवार पुवायां क्षेत्र के अनावा गांव का बताया जा रहा है,