श्योपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को दोपहर 03 बजे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी निशांत खरे के मुख्यातिथ्य में एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसआईआर कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी।