बारा: गौहनिया पार्थवी स्कैनिंग सेंटर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ऑटो से भिड़े, बुजुर्ग सहित तीन घायल
घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित पार्थवी स्कैनिंग सेंटर के पास आज मंगलवार दोपहर करीब 04:00 के आसपास तेज रफ्तार सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी।