बलौदाबाज़ार: जिले में वट सावित्री व्रत, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, वटवृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 16 मई को सुहागिन महिलाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री का व्रत रखा गया। हिंदू धर्म में यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की हैं। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पा