फारबिसगंज: फारबिसगंज में कार और बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल
फारबिसगंज प्रखंड के सिरसिया में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हुई थी जिसमें यह घटना घटी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.