फारबिसगंज: लुधियाना जा रहे मजदूर के साथ फारबिसगंज बस स्टैंड कीरानी ने की मारपीट दो मजदूर घायल, कई मजदूर चोटील इलाज जारी
अररिया जिले के फारबिसगंज बस स्टैंड में लुधियाना जा रहे मजदूर ने फारबिसगंज बस स्टैंड किरानी पर मारपीट का लगाया आरोप, मारपीट की घटना में दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया. जबकि बिच बचाव करने में कई मजदूर गम्भीर रूप से चोटील हो गए. जिसे साथ में जा रहे अन्य मजदूरों के द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया.