फारबिसगंज: फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर ट्रक हादसे में ड्राइवर जख्मी, स्थिति चिंताजनक रेफर
फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर बराड़ ढाबा के समीप तेज गति से आ रही एक ट्रक की पूर्व से खड़ी एक अन्य ट्रक में हुई भिड़ंत में एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर स्थिति में स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर की हालत चिंताजनक देख उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है।