मल्हारगढ़: ग्राम पिपलिया मंडी खेतों में खुले गड्ढों से बढ़ी किसानों की चिंता,सिंचाई परियोजना में लापरवाही के आरोप
ग्राम पिपलिया में सिंचाई परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद खेतों में खोदे गए गड्ढे नहीं भरे गए। किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से 15 से 20 फीट लंबे गड्ढे खुले पड़े हैं, बरसात से पहले दुर्घटना और खेती प्रभावित होने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की मांग की है,