घोसी: शेखपुरा नट टोली से घोसी पुलिस ने 6 लीटर देसी शराब बरामद की, धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली गांव से घोसी पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर लगभग 6 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा नट टोली गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया और छापेमारी के दौरान एक घर से लगभग 6 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।