कटनी नगर: विजयराघवगढ़ टीकर आईटीआई के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मासूम समेत पति-पत्नी घायल
विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत टीकर रोड आईटीआई के पास एक बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मारदी बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें 10 वर्षीय मासूम प्रिंस चौधरी, उर्मिला और राकेश चौधरी घायल हो गए जिन्हें विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया। घटना आज सोमवार दोपहर 3 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है की बोलेरो में बाइक फैंसी रही जो कि दूर तक घसिटती रही।