गरखा: गोपुर गांव के वेल्डर की पुडुचेरी में फैक्ट्री की छत से गिरकर मौत, परिजनों में कोहराम
Garkha, Saran | Jul 27, 2025 बीते दिनों पुडुचेरी की एक फैक्ट्री में शेड का काम कर रहे सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के गोपुर गांव निवासी मो. कुदुस की मौत हो गई। वह फैक्ट्री की छत पर काम कर रहे थे, तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल मो. कुदुस को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोपुर गाँव निवासी अली हसन का 40 वर्षीय पुत्र मो.