मड़ियाहू: सरसरा गांव में एक व्यक्ति के रिहायशी मड़हे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
सरसरा गांव निवासी वीरेंद्र पाल के रिहायशी मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसी मड़हे में एक गैस का बाटला भी रखा था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में एक पुराना आम का पेड़ भी जल गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया।