रीठी: भीषण जल संकट से जूझ रहा गुरजी गांव, निजी बोरिंग बने सहारा #jansamasya
Rithi, Katni | Apr 11, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुरजी में इन दिनों पेयजल संकट ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। गांव के हालात ऐसे हैं कि लोगों का पूरा दिन सिर्फ पानी की व्यवस्था करने में ही निकल जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा पीने के पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। न तो नियमित जल आपूर्ति हो रही है और न ही कोई वैकल्पिक इंतजाम