बूरमू: बुढ़मू थाना क्षेत्र के गेसवे गांव के एक कुआँ से बुढ़मू पुलिस ने एक युवक का शव किया बरामद।
Burmu, Ranchi | May 12, 2024 बुढ़मू थाना क्षेत्र के गेसवे गांव के एक कुआँ से बुढ़मू पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।शव की पहचान थाना क्षेत्र के नवदा गांव निवासी बैजनाथ उरांव के पुत्र रोहन उरांव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रोहन अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार रात को मंडा पूजा देखने गेसवे गया हुआ था।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया और छानबीन कर रही है।