रामपुर: सड़क हादसा या हत्या? रामपुर में विवाहिता आरती की मौत पर उठे सवाल, पति पर दहेज हत्या का आरोप
Rampur, Rampur | Mar 30, 2026 रामपुर में 22 वर्षीय विवाहिता आरती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति विशाल पर दहेज हत्या का मुकदमा थाना गंज में दर्ज कराया है। आरोप है कि पहले बर्थडे पार्टी में मारपीट की गई और बाद में चलती बाइक से गिरा दिया गया। घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया गया है।सीओ बोले PM रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई जांच जारी है