दरभंगा: सिंहवाड़ा पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे वैद्यनाथ भगत हिरासत में
दरभंगा के समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे मानवाधिकार कार्यकर्ता वैद्यनाथ भगत को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वैद्यनाथ भगत का आरोप है कि जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके विरोध में वे आमरण अनशन कर रहे थे।