नागदा: नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा आवारा पशुओं पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान जारी
Nagda, Ujjain | Jul 28, 2026 नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा शहर में आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण दल द्वारा विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर निर्धारित स्थान पर रखा जा रहा है, जिससे आमजन को होने वाली असुविधा तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा