बालाघाट: बालाघाट सीईओ अभिषेक सराफ व एई शिव भास्कर को हटाने भाजपा-कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य एकजुट, CM से करेंगे शिकायत
जिला पंचायत बालाघाट के सीईओ अभिषेक सराफ व जिला खनिज मद के एसडीओं शिव भास्कर को हटाने की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य एकजुट हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों ने सीईओ व प्रभारी एसडीओं के कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी सदस्य भोपाल रवाना ह