सदर विधायक आनंद मिश्रा के पहल से बक्सर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर एक बार आस जगी है। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को करीब 2:00 औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर उद्यमियो से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग के विकास में आने वाली समस्याओं के बारे में सभी लोगों से अवगत हुए।उन्होने उद्यमियों से सीधे संवाद करते हुए उत्पादन, सुविधाओ, उद्योग विस्तार की जानकारी ली।