मुज़फ्फरनगर: संतोष विहार में कारोबारी के बंद मकान से उठीं आग की लपटें, दमकलकर्मी छत का जाल तोड़कर अंदर घुसे
मुजफ्फरनगर के संतोष विहार में कारोबारी के बंद मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर पर ताला लगा था और कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम छत का जाल तोड़कर अंदर घुसी। दो दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में एक कमरे का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।