राजगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत पांच शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का किया निराकरण
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा मंगलवार को संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत शाम 4:00 बजे करीब किसान क्रेडिट कार्ड और यूरिया नहीं मिलने सहित अन्य शिकायतों के मामले में सुनवाई करते हुए पांच शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।