खंडेला: कोटड़ी लुहारवास और निमेड़ा गांव में करंट लगने से दो युवकों की हुई मौत खंडेला पुलिस जुटी मामले की जांच में
Khandela, Sikar | Apr 24, 2024 खंडेला थाना इलाके के कोटड़ी लुहारवास और निमेड़ा गांव में मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। कोटडी लुहारवास गांव में मजदूर महेंद्र पानी की पाइप निकलते समय करंट की चपेट में आ गया तो वही निमेड़ा गांव में टेंट लगाते समय किशन नाम के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद खंडेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।