खंडेला: निमेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के बाद आज परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा पुलिस जुटी जांच में
Khandela, Sikar | Apr 23, 2024 निमेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के बाद आज मृतक के परिजनों ने थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है ।जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद बुजुर्ग की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आज ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।