मुंगेर: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे दामाद को ससुरालवालों ने चाकू से गोदा, तोपखाना बाजार नेशनल हॉस्पिटल में युवक की हुई मौत
Munger, Munger | Mar 14, 2024 पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे दामाद को ससुराल वालों ने चाकू से गोदा और फिर तेजाब भी फेंका दिया। वहीं, इलाज के दौरान तोपखाना बाजार नेशनल हॉस्पिटल में युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हवेली खड़गपुर के गौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद बब्लू के 22 वर्षीय पुत्र मनीतुल्लाह अपनी पत्नी को विदा करने अपने घर के ही बगल में स्थित ससुराल गया था।