जबलपुर: भेड़ाघाट मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य ठप, पहली बारिश में ही सड़क बनी तालाब #jansamasya
जबलपुर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट जाने वाला मुख्य मार्ग पहली बारिश में ही बदहाल हो गया है। सड़क निर्माण कार्य के बीच हल्की बारिश के बाद ही जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।