मुंगेर: श्री कृष्णा सेतु पुल पर बालू लदे 6 ओवरलोडेड ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने दी जानकारी
Munger, Munger | Mar 6, 2024 श्री कृष्णा सेतु पुल पर बालू लदे 6 ओवरलोडेड ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया है। मामले के संबंध में विस्तृत रुप से यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने जानकारी दी है। डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि बालू लदे 6 ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त कर किला क्षेत्र में अभिरक्षा में रखा गया है। खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।