सिद्धमुख: विधायक के आवास के पास करंट से न्यांगली में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, सामाजिक कार्यकर्ता ने दी सूचना
Sidhmukh, Churu | May 20, 2026 सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली के पैतृक आवास के निकट गांव न्यांगली में महेन्द्र स्वामी के घर के पास विद्युत करंट लगने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता शुभराम स्वामी ने तुरंत वाईल्ड इन नेचर एण्ड ग्रीन सोसायटी (एनजीओ) के अध्यक्ष सुमेर सिंह सिहाग को घटना की जानकारी दी। शुभराम स्वामी ने जानकारी दी।