सांगानेर: झोटवाड़ा इलाके में गैस के गोदाम के पास खड़े लोडिंग टेंपो में अचानक निकला धुआं, आसपास के इलाके में मची अफरातफरी
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया। गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक गैस गोदाम में सिलेंडर खाली करने पहुंचा था। इसी दौरान सिलेंडरों से भरे ट्रक के पास खड़े एक लोडिंग टेंपो से अचानक धुआं उठने लगा। गैस गोदाम के पास धुआं उठता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की कॉलोनियों और क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।