चंदिया: चंदिया से 25 वर्षीय युवक लापता, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 09 नौगजा, चंदिया निवासी राजवेन्द्र साहू, पिता राजकुमार साहू, उम्र 25 वर्ष, बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने चंदिया थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी।परिजनों की शिकायत पर चंदिया पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 46/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी