हाथरस: सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, सूचना पर पहुंची पुलिस
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखनू मे घर के बाहर सड़क पार कर रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची फरीन पुत्री शान मोहम्मद को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे के दौरान मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।