प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत पिपराली रोड सहित कई स्थानों पर शनिवार को भाजपा की विकास रथ यात्रा का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विकास रथ यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार के 2 साल के विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई।