पूरनपुर: कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली रैली, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश
पूरनपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना रहा। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े नारे लगाए तथा लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस बताए।