लखनादौन: लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा का वाहन गाय को बचाने के चक्कर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वाहन लगी भीषण आग
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में आज दिन गुरुवार को सुबह करीब 6:30 बजे जबलपुर से लौट रहे विधायक योगेंद्र सिंह बाबा का वाहन गाय को बचाने के चक्कर में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। सभी सकुशल बच गए हैं।