सागर: नगर निगम में भ्रष्टाचार और पार्षदों की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
Sagar, Sagar | Sep 16, 2025 कांग्रेस ने सागर नगर निगम में भ्रष्टाचार, घोटालों, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की निरंतर अनदेखी के आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जंगी धरना-प्रदर्शन किया। महेश जाटव ने कहा सागर नगर निगम पूरी तरह भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है।