विदिशा नगर: जामुन खाने पेड़ पर चढ़े12वर्षीय किशोर डाली टूटने से गिरा नीचे,दोनो हाथ फैक्चर,लटेरी से जिलाअस्पताल मे रेफरकर कराया भर्ती
लटेरी के ग्राम नेवली में रहने वाले 12 वर्षीय अनुराग भील अपने अन्य साथियों के साथ शनिवार को जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन खा रहा था। इस दौरान एक डाली टूट गई और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा जैसे उसके दोनों हाथ फैक्चर हुए हैं। साथियों द्वारा परिवार को सूचना दी गई। उसे तुरंत ही लटेरी अस्पताल ले गया, जहां से उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।