शिवसागर: बड्डी थाने की पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च
बड्डी थाने कि पुलिस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को शाम के 7 बजे के करीब फ्लेग मार्च कर रही है।फ्लेग मार्च को लेकर जानकारी देते हुए बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है।