श्रीनगर: सिंघिया गांव में वज्रपात से दो भैंसों की मौत, पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर दस सिंघिया गांव में शुक्रवार के दोपहर एक बजे में हुई वज्रपात की घटना में दो भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पशुपालक सुबोध शर्मा की दोनों गाभिन भैंसें घर के बाहर पेङ के निकट बंधी हुई थी। इसी दौरान मेघ गर्जन और जोरदार बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आ गई।