रुन्नी सैदपुर: सीतामढ़ी पुलिस का मानवीय चेहरा: घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मदद कर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की। हादसे की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के भदई निवासी प्रभु तिवारी के पुत्र रंजीत तिवारी के रूप में हुई है। दुर्घ