दिनारा: बिक्रमगंज में अवैध बूचड़खाने बंद होंगे, विधायक आलोक कुमार सिंह ने कही बात
Dinara, Rohtas | Mar 28, 2026 दिनारा विधायक सह RLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बिक्रमगंज में कथित अवैध बूचड़खानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विक्रमगंज थाना चौक के आसपास अवैध रूप से बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं, जिन्हें रामनवमी के बाद तत्काल बंद कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया है।