रजौन: भुसिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज और संतान को लेकर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रजौन प्रखंड अंतर्गत भुसिया गांव में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।मृतका की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र निवासी श्याम फल दास की पुत्री दुर्गी कुमारी के रूप में हुई है जिसकी शादी वर्ष 2022 में रजौन थाना क्षेत्र के भुसिया गांव के संतोष हरिजन से हुई थी ।मृतका घर वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।