दुधि: दुद्धी में बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक 20 फीट खाई में गिरा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी नगर के बढ़नीनाला तालाब के पास रविवार की रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि दुद्धी में एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय बालवीर पुत्र कालेंडर निवासी ग्राम आसनड़ीह थाना बभनी, सब्जी खरीदने के लिए बाइक से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बढ़नीनाला तालाब के पास पहुंचे।