बबेरू: बन बरौली गांव के मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो को जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Jun 19, 2026 मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत बन बरौली गांव के मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह दो बाइको की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार राकेश कुमार 35 वर्ष निवासी बनबरौली थाना मरका दूसरे बाइक मे सवार अरविंद कुमार 22 वर्ष व रामस्वरूप 70 वर्ष निवासी मऊ तीनों घायल हो गये परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ उपचार के बाद अरविन्द व राकेश क़ो रिफर कर दिया है.