ऊंचाहार: गोकना घाट पर बढ़ते गंगा के जलस्तर से 100 बीघे फसल जलमग्न, किसानों में दहशत
ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट के दूसरे छोर पर रेत में पास के किसानों द्वारा हर साल सब्जी व तरबूज, खरबूजे की फसल बोई जाती हैं।जिसकी बिक्री क्षेत्र की मंडी में की जाती हैं।बताते है कि टिहरी बांध का पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर दिन ब दिन बढ़ रहा है।जिसका असर गोकना घाट पर दिखाई दिया।जब सौ बीघे सब्जी व तरबूज की फसल जलमग्न हो गई हैं।किसानों में दहशत है।