धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हाईवे पर लगा भयंकर जाम
ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी हाईवे पर लगा जाम, सोमवार में मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास से श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया था। ब्रजघाट में स्नान करने के लिए श्रद्धालु हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, हरियाणा, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बरेली, धामपुर आदि से पहुंचे हैं।