धनौरा: जोगीपुरा गांव के पास स्थित है अच्छेन मियां की दरगाह, मौलवी ने बताया कि चादर चढ़ाने से होती है हर मनोकामना पूरी
अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा रोड स्थित गांव जोगीपुरा के पास अच्छेन मियां की दरगाह बनी हुई है। माना जाता है कि इस दरगाह पर जो भी आस्था के साथ प्रसाद चढ़ता है और यहां दुआ करता है तो इसकी अधिकांश मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार को करीब 2:00 बजे गांव सलेमपुर के रहने वाले याकूब ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह दरगाह लगभग डेढ़ सौ साल से अधिक पुरानी है।