धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु
मंगलवार सुबह 5:00 से गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया था। हर हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं पूजा अर्चना करने के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें मुरादाबाद, संभल, बरेली, रामपुर,हापुड़, हरियाणा, राजस्थान आदि स्थान से लोग स्नान करने के लिए यहां पर आए हैं।