कोल: पेयजल समस्या के चलते महिलाओं ने पार्षद को माबूद नगर में बीच चौराहे पर बनाया बंदी, रिहाई की गुहार लगाता रहा पार्षद
Koil, Aligarh | Jun 7, 2024 माबूद नगर में पेयजल समस्या के चलते आज क्षेत्रीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल समस्या से तंग महिलाएं आज पार्षद के घर पहुंची और पार्षद को बीच चौराहे पर लाकर हाथ-पैर बांधकर बंदी बना लिया। इस दौरान हाथ-पैर बंधा पार्षद रिहाई की गुहार लगाता नजर आया है। महिलाओं का कहना है कि कई बार पेयजल समस्या को लेकर पार्षद से शिकायत की गई है लेकिन पार्षद अनसुनी कर देते हैं।