गाजीपुर में रेलवे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुल्डोजर एक्शन किया है। दरअसल गाजीपुर सिटी जोनल ट्रेनिंग सेंटर के सामने स्थित रेलवे भूमि पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने बुल्डोजर चलाकर करीब 03 टीन शेड दुकानें आदि ध्वस्त किया है।