ऊंचाहार: ऊँचाहार सीएचसी के सामने हाइवे पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, दो घायलों में से एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार नगर स्थित सीएचसी के सामने लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह, मवेशियों को बचाने के चक्कर में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, घटना में एक बाइक पर सवार संजय निवासी गौरैयापुर मजरे सरायं परसू व दूसरा बाइक सवार नूरआलम निवासी वार्ड नं 10 कस्बा ऊँचाहार घायल हो गये, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से नूरआलम को रेफर किया गया है।